दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ फूटा गुस्सा, इंडिया गेट पर प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। दिल्ली की हवा के साथ रविवार की शाम का माहौल भी गरमा गया। प्रदूषण और हालिया सुप्रीम कोर्ट आदेश के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट के पास जमा हो गए। नारे लगे — “वी वॉन्ट जस्टिस” और “हम लेकर रहेंगे आज़ादी”। प्रदर्शन बढ़ता देख पुलिस ने एहतियातन कर्तव्य पथ को बंद कर दिया और इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी। अर्धसैनिक बलों के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों ने इंडिया गेट की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए। मानसिंह रोड के पास कई प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इंडिया गेट पर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। केवल जंतर-मंतर को ही प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई। विरोध करने वालों में पर्यावरण कार्यकर्ताओं के अलावा वे संगठन भी शामिल थे जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूलों, अस्पतालों और रेलवे परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाने के हालिया आदेश के विरोध में हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “सरकार को जानवर नहीं, पॉल्यूशन हटाना चाहिए।” प्रदूषण को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजी एयर क्वालिटी मॉनिटर्स में कई इलाकों का AQI 999 से ऊपर पहुंच चुका है, लेकिन सरकार अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाई है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम सांस लेने का अधिकार मांग रहे हैं, और जवाब में पुलिस हमें हिरासत में ले रही है। न लॉकडाउन, न कोई ठोस ऐक्शन — सिर्फ क्लाउड सीडिंग की बातें हो रही हैं

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों