सीएम हेमंत सोरेन के बैल वाले बयान पर भावुक हुए चंपई सोरेन, कहा- यह आंदोलनकारियों का अपमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को प्रचार थमने के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने उन्हें “बैल” कहकर संबोधित किया है, जो न केवल एक वरिष्ठ नेता का अपमान है, बल्कि झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल सभी आंदोलनकारियों की गरिमा पर चोट है। प्रेस वार्ता के दौरान चंपई सोरेन की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन अनेक लोगों के बलिदान, संघर्ष और तपस्या से बना है। उन्होंने कहा। “मैंने अपना पूरा जीवन जनता और राज्य के लिए समर्पित किया है। अगर कोई मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो यह राजनीतिक शालीनता और परंपरा के खिलाफ है,” चंपई सोरेन ने जनता से भावनात्मक अपील की कि वे इस अपमान का जवाब मतदान के जरिए दें और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, “जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर उचित फैसला करेगी।” चंपाई सोरेन ने कहा कि “अबुआ सरकार” ने आदिवासियों की आवाज को दबाने और उनके अधिकारों को कुचलने का काम किया है। आंदोलनकारियों पर की गई लाठीचार्ज को उन्होंने “शर्मनाक” बताया और कहा कि इससे यह साबित होता है कि सरकार को न तो झारखंड की जनता की भावनाओं की परवाह है और न ही आंदोलनकारियों के संघर्ष का सम्मान। चंपाई सोरेन ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी अपने बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट दिलाने के लिए पार्टी पर दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा, “जनता सब जानती है। उपचुनाव में जनता ही तय करेगी कि किसके साथ न्याय हुआ और किसके साथ छल।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों