सीएनटी एक्ट का सही पालन हुआ तो नहीं छीनी जाएगी आदिवासियों की जमीन- कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची – छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट (सीएनटी) बनने के 117 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को टीआरआई सभागार में आदिवासी मूलवासी प्रोफेसर एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सीएनटी एक्ट झारखंड की आदिवासी समाज के लिए जीता-जागता सुरक्षा कवच है। यदि इस एक्ट को पूरी ईमानदारी के साथ लागू किया जाए, तो कोई भी आदिवासी परिवार अपनी जमीन नहीं खोएगा। इसे कोई नहीं छीन सकेेेेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारी जमीन, समाज और संस्कृति को सुरक्षित रखने में कानूनी मदद प्रदान करता है।मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि सीएनटी एक्ट का उद्देश्य आदिवासी परिवारों और उनकी जमीन की रक्षा करना है, लेकिन व्यावहारिक रूप से इसका लाभ गैर-आदिवासियों को मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने पेसा कानून को लागू करने की तैयारी कर ली है, जिससे परंपरागत ग्राम सभाओं को अधिकार प्राप्त होंगे। सीएनटी और पेसा दोनों ही झारखंड की बड़ी आबादी के हित में हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में भी जल–जंगल–जमीन की सुरक्षा का स्पष्ट उल्लेख है।मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पाण्डेय रवीन्द्रनाथ राय ने सीएनटी एक्ट के प्रावधानों और जमीन संरक्षण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के पास अपनी जमीन बचाने के लिए सबसे बड़ा कानूनी हथियार है, लेकिन लोग इससे अनभिज्ञ हैं।पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि रांची के कई इलाके जो पहले आदिवासी बहुल थे, अब वहां उनकी आबादी घट रही है।कार्यशाला में विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, सुभाशीष सोरेन, प्रो रामचंद्र उरांव, दयामनी बारला, रतन तिर्की सहित अन्‍य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत