सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाए जाने के विरोध में झामुमो उतरा मैदान में, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम । कोल्हान-पोड़ाहाट सारंडा बचाओ समिति ने 16 नवंबर को घोषित आर्थिक नाकेबंदी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का नैतिक समर्थन मिला है। इस संबंध में मंगलवार को झामुमो जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद जोबा मांझी ने कहा कि जब तक सांस चलेगी और मुंह में आवाज रहेगी, तब तक आदिवासी-मूलवासी के हक और अधिकार के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने के पीछे केंद्र सरकार और उद्योगपतियों का षड्यंत्र है। खासकर उद्योगपति गौतम अडानी की नजर सारंडा की जमीन पर है। सांसद ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी और सैकड़ों लोगों ने जिन गांवों को बसाने में अपनी जान गंवाई, उन गांवों को अब उजाड़ने की साजिश की जा रही है, जिसे झामुमो किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो सारंडा को सेंचुरी बनाए जाने की साजिश के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 16 नवंबर को प्रस्तावित आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि झामुमो सारंडा के आदिवासी मूलवासी समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने की, जबकि संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक