नीतीश कुमार आज करेंगे बिहार में नई सरकार के गठन का दावा, बनाई जा रही मंत्रियों की सूची

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर 2025 को गांधी मैदान में होगा।। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है।इधर, बुधवार को एनडीए की नई सरकार के गठन को लेकर कई फैसले लिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर में पटना पहुंचेंगे। JDU विधायक दल की बैठक के लिए विधायक सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं।वहीं BJP भी 11 बजे से मीटिंग कर विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके बाद 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी। 20 नवंबर को नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।इसके साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान से भजन लाल शर्मा, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल होंगे।साथ ही पद्मभूषण, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, वैज्ञानिक, साहित्यकार सहित अन्य लोग शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर 20 नवंबर को गाँधी मैदान में जन-सुविधा, सुरक्षा एवं लोकहित के दृष्टिकोण से सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत ट्रैफिक प्लान का निर्धारण किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए