लातेहार में तीन छात्राओं पर डायन बिसाही का आरोप, स्कूल प्रबंधन ने दिखाया बाहर का रास्ता , जांच के आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लातेहार:  झारखंड हाइकोर्ट ने जादू–टोना और डायन बिसाही में सख़्ती बावजूद भी  शक में हत्या और प्रताड़ना किए जाने के मामले थम नहीं रहे हैं. ताजा मामला लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड का है, यहां एकलव्य  आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली तीन बच्चियों पर डायन बिसाही करने का आरोप लगाकर उन्हें स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब मामले की जांच प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं. दरअसल, स्कूल प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं रात में डायन बिसाही जैसी हरकत करती है. इससे विद्यालय में पढ़ने वाले दूसरे छात्र और शिक्षक भयभीत हैं. जिसके बाद प्राचार्य ने स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के परिजनों को स्कूल बुलाया और परिजनों के साथ तीनों बच्चियों को वापस घर भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, लगभग आठ दिन तक बच्चियां अपने घर में रही. जब परिजन फिर से लड़कियों को स्कूल छोड़ने गए तो स्कूल में इन्हें लेने से मना कर दिया. स्कूल के शिक्षक ने परिजनों से कहा कि इनका दाखिला किसी दूसरे स्कूल में करा दें. काफी अनुरोध करने के बाद भी जब बच्चियों को स्कूल प्रबंधन ने वापस नहीं लिया तो परिजनों ने इसकी शिकायत बाल संरक्षण से जुड़े संगठन से की. सूचना मिलने के बाद बाल संरक्षण से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता रूबी कुमारी, स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा दी गई है. इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद लातेहार बाल कल्याण समिति ने इस पर संज्ञान लिया है. बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है. वहीं इस संबंध में समेकित आदिवासी विकास अभिकरण द्वारा भी मामले में संज्ञान लेकर जांच शुरू हो गई है. एकलव्य विद्यालय का संचालन समेकित आदिवासी विकास अभिकरण के माध्यम से ही किया जाता है. आईटीडीए निदेशक प्रवीण गगराई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल, शिकायत के आधार पर बच्चों की काउंसलिंग कराई जाएगी, जिसके बाद उन्हें इस विद्यालय या किसी अन्य विद्यालय में दाखिला दिलाया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों