सरना धर्मावलंबियों का महाजुटान, चांद गांव की चंगाई सभा के विरुद्ध गूंजा विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । रांची के तुपुदाना स्थित दसमाइल चौक में रविवार को क्षेत्रीय सरना समिति झारखंड प्रदेश और विभिन्न सरना संगठनों की ओर से आदिवासी सरना बचाओ महारैली का आयोजन रविवार को किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबियों ने भाग लिया और चांद गांव में बीते दो वर्षों से चल रही चंगाई प्रार्थना सभा का कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि इन सभाओं के माध्यम से भोले-भाले आदिवासी सरना समुदाय का योजनाबद्ध तरीके से धर्मांतरण किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामपाहन बांडो ने कहा कि सिर्फ चांद गांव ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में जबरन धर्मांतरण का गंदा खेल चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी, लाचारी और बेबसी का फायदा उठाकर लोगों को चंगाई सभा में बुलाया जाता है, जहां कई प्रकार की गंभीर बीमारियों को ठीक करने के नाम पर प्रलोभन दिया जाता है। बाद में लोगों का मन बदला जाता है और उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए विवश किया जाता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि सरना धर्मावलंबियों की संख्या लगातार घटते हुए अब 5० प्रतिशत से भी नीचे पहुंच चुकी है। समिति के संरक्षक मेघा उरांव ने कहा कि चर्च और मिशनरी संस्थाओं की ओर से आयोजित प्रार्थना और चंगाई सभाओं को झारखंड सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने याद दिलाया कि चांद गांव की चंगाई सभा के संबंध में पहले भी प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जो दिखाता है कि सरकार ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की इच्छुक ही नहीं है। वहीं सोमा उरांव ने कहा कि अंग्रेज भले चले गए हों, लेकिन उनकी छोड़ी हुई सांस्कृतिक छाप अब भी आदिवासियों को प्रभावित कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि चंगाई सभा के नाम पर आदिवासियों को ईसाई बनाने का प्रयास जारी है और सरना समाज को अब एकजुट होकर इसका विरोध करना ही होगा। सभा के बाद सरना समुदाय के लोग चांद गांव की ओर बढ़ने लगे, लेकिन प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को दसमाइल चौक पर ही रोक दिया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। सरना मौके पर धर्मावलंबियों ने एक स्वर में आदिवासी अस्मिता की रक्षा के संकल्प को दोहराया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक