सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई, 7 दिन में जवाब मांगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई।
यह सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत में हुई। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सूर्या की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की है। याचिका में मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर के एसपी समेत अन्य पदाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। सुनवाई में प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष ने बहस की। दरअसल है की सूर्या हांसदा की 11 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गयी थी। उस पर आपराधिक मामले थे और राजनीतिक दलों के टिकट से वह चुनाव भी लड़ चुका था। मुठभेड़ बोआरीजोर थाना क्षेत्र स्थित ललमटिया धमनी पहाड़ पर हुई थी। दस अगस्त की शाम को उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक