नगर निकाय चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी जेकेएलएम, चलाया सदस्यता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

खूंटी : झारखंड के खूंटी में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (केएलकेएम) ने जिले के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को खूंटी के पातराटोली के अरुण प्रधान और तोरपा प्रखंड की सखी देवी ने पार्टी की सदस्यता ली।

केएलकेएम के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि केएलकेएम हमेशा विकसित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड की पक्षधर रही है। आने वाले चुनाव में पार्टी खूंटी के 19 वार्डों में मतदाताओं को जागरूक कर संगठन को मजबूत करेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान आने वाले दिनों में और व्यापक स्तर पर चलेगा।

कार्यक्रम में जिला महासचिव विक्रम महतो, जिला सचिव मुन्ना कुमार, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, संगठन महामंत्री विश्वकर्मा उरांव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश टोपनो, संगठन सचिव मंटू स्वासी, हेमंत गंजू, कार्तिक कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों