बिहार में 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से,नए विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : 18वीं विधानसभा का पहला और शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल द्वारा चुने गए प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। चुनाव के बाद पहली बार नए सदस्य विधानसभा पहुंचेगे, जिसके लिए परिसर को खास तौर पर सजाया और संवारा गया है। सत्र के दौरान तय कार्यक्रम के अनुसार, 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद 3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देगी। वहीं 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा भवन को सत्र से पहले नए रूप में सजाया गया है। परिसर के लॉन को आकर्षक बनाया गया है और भवन को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही ई-विधान प्रोजेक्ट के तहत सदन में नए सेंसर आधारित माइक लगाए गए हैं, जिससे कार्यवाही को अधिक सुचारू, आधुनिक और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक