ब्राउन शुगर के 161 पुड़िया के साथ महिला गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सदर थाना क्षेत्र में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने सिद्देश्वर मंदिर के पास एक जनरल स्टोर में छापेमारी की। मंगलवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि दुकान संचालिका संगीता तिवारी ( 50)को मौके से 161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि संगीता तिवारी के खिलाफ सदर थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, संगीता तिवारी इससे पहले भी वर्ष 2021 में ब्राउन शुगर की बिक्री के मामले में जेल जा चुकी है। उसका नाम सदर थाना (कांड संख्या 82/2021) में भी पूर्व से दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार, महिला थाना प्रभारी शीला मिंज सहित विशेष टीम के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह