लातेहार में JJP के दो उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी सफलता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; लातेहार में जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार लातेहार : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर झारखंड उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियाें में दाे लाख का इनामी एरिया कमांडर सुनील उरांव लातेहार थाना क्षेत्र के नवागढ़ का रहने वाला है। जबकि एरिया कमांडर मुकेश लोहरा मनिका का रहने वाला है। दोनों की गिरफ्तारी लातेहार के नवागढ़ से हुई। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी सदर थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव के पास देखे गए हैं। सूचना के बाद लातेहार डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर पहले उग्रवादियाें की घेराबंदी की और दोनों उग्रवादियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार एरिया कमांडर सुनील उरांव पर 7 से अधिक उग्रवादी हिंसा के मामले दर्ज हैं। जबकि मुकेश पर भी कई कांड दर्ज हैं। कुछ दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी दोनों नक्सली शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए