रिम्स में अतिक्रमण हटाने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम, प्रशासन सख्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स परिसर में अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है और अतिक्रमणकारियों को 72 घंटे के अंदर अपना अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।

कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के दौरान कहा कि अगर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अपने कब्जे हटाए नहीं, तो राज्य प्रशासन पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाएगा। यह आदेश मरीजों के बेहतर इलाज और रिम्स में बुनियादी सुविधाओं की सुधार के उद्देश्य से जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया गया है।  कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के दौरान कहा कि अगर अतिक्रमणकारियों ने स्वयं अपने कब्जे हटाए नहीं, तो राज्य प्रशासन पुलिस बल के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाएगा। यह आदेश मरीजों के बेहतर इलाज और रिम्स में बुनियादी सुविधाओं की सुधार के उद्देश्य से जनहित याचिका पर स्वत: संज्ञान लेकर जारी किया गया है। कोर्ट ने रांची के पुलिस अधीक्षक को भी आदेश दिया है कि वे इस कार्रवाई में पूरा सहयोग करें और 72 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने में पर्याप्त पुलिस बल का इस्तेमाल करें। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 11 दिसंबर को निर्धारित की है।

 

सुनवाई के दौरान झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) के सदस्य सचिव ने रिम्स की मौजूदा स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में दवाइयों की उपलब्धता, पैथोलॉजी, ट्रामा सेंटर, पेयजल व्यवस्था और रखरखाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं। कोर्ट ने इस रिपोर्ट की प्रति याचिकाकर्ता पक्ष को प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए