झारखंड में कड़ाके की ठंड, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । झारखंड के सात जिलों में 5 और 6 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला जिलों के लिए जारी हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जम्मू–कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण ठंडी और नमीयुक्त हवाएं पूर्वी और मध्य भारत की ओर बढ़ रही हैं। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है और अगले दो दिनों में कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि सिर्फ पश्चिमी झारखंड ही नहीं, बल्कि आसपास के मध्य क्षेत्रों में भी तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से सावधान रहने, आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने और सुबह-शाम बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री और सबसे कम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह और शाम में भारी कनकनी महसूस की गई। दोपहर की धूप लोगों को अच्छी लगी और लोगों ने अपने घर की छत और खुली जगह में बैठकर इसका आनंद लिया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 28.2 डिग्री सेल्सियस और 12.6 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का 28 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का 23.1 डिग्री सेल्सियस और 11.5 डिग्री सेल्सियस तथा चाईबासा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए