हेमंत सरकार को विपक्ष की घेराबंदी, विधानसभा में आज हंगामा तय!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : आज विधनसभा का शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में रविवार को एनडीए विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। सत्र में सरकार को घेरेने की रणनीति तय की गई । बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल,सचेतक नागेंद्र महतो,सीपी सिंह,शशिभूषण मेहता,देवेंद्र कुंवर, जनार्दन पासवान, आलोक चौरसिया,प्रदीप प्रसाद,रोशनलाल चौधरी,नीरा यादव,शत्रुघ्न महतो,अमित यादव,उज्जवल दास,मंजू देवी शामिल हुए। बैठक के उपरांत मीडिया ब्रीफिंग करते हुए भाजपा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने कहा कि आज एन डी ए विधायक दल की बैठक में राज्य सरकार की विफलताओं पर विस्तृत चर्चा हुई और सदन में जोर शोर से जनता के मुद्दों को उठाकर सरकार से जवाब मांगने की बात हुई। श्री जायसवाल ने कहा कि हेमंत सरकार में झारखंड पिछले 6 वर्षों में 12 कदम पीछे चला गया। राज्य पूरी तरह दिवालिया होने की स्थिति में है। साल भर पहले हुए शिलान्यास पर भी पैसे नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित ,पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र लंबे समय से बकाए छात्रवृत्ति के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। कहा कि यह सरकार परीक्षा शुल्क में अप्रत्याशित वृद्धि कर छात्रों को जले पर नमक छिड़क रही है। कहा कि किसान धान की अच्छी उपज होने के बावजूद औने पौने दाम पर बिचौलियों के माध्यम धान बेचने को मजबूर हैं।अबतक राज्य सरकार ने क्रय केंद्र खोलने का निर्णय तक नहीं किया है।3200 रूपये की घोषणा कर वोट लेने वाली सरकार 2400 रुपए में भी धान नहीं खरीद रही। कहा कि चाहे 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात हो या फिर 15 लाख का स्वास्थ्य बीमा कोई वादा पूरा नहीं हुआ। न 10 लाख नौकरी मिली । यह सरकार धोखेबाज सरकार साबित हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक