भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की धमकी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं. यह धमकी कल रात भेजी गई, जिसमें सीधे कहा गया कि जो काम आप कर रहे है . धमकी देने वाला शख्स ने चेतावनी दी है कि सलमान खान के साथ बिग बॉस का मंच साझा किया तो आगे इंडस्ट्री में काम नहीं कर पाओगे। पवन सिंह के मुताबिक बीते दिन एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाले शख्स ने कहा- हम गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बोल रहे हैं। इसके बाद कहा- तुम्हें सलमान खान के साथ मंच साझा नहीं करना है। इसके साथ ही मोटी रकम की भी डिमांड की। बता दें कि पवन सिंह को आज बिग बॉस फिनाले में शामिल होना है। इससे पहले धमकी भरा कॉल आया है। डिमांड पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद पवन सिंह की टीम ने तुरंत पूरी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा कि धमकी मिलने के बाद पवन सिंह के कार्यक्रम और उनके मूवमेंट को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार हैं। उन्हें बिग बॉस- 19 के फिनाले में शामिल होना है। इसको लेकर वो काफी उत्साहित थे। धमकी के बावजूद वो फिनाले में शामिल होंगे। रविवार की रात 9 बजे से बिग बॉस फिनाले लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही कॉल के सोर्स की जांच में जुट गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों