शराब घोटाला मामले में गिरफ़्त में आये मौसेरे भाईयों से ईडी ने जेल में की पूछताछ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के गिरफ्त में आये आरोपितों से ईडी ने मंगलवार को जेल में पूछताछ की। मंगलवार को ईडी की टीम होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पहुंची, जिसके बाद ईडी की टीम ने महेश सीताराम, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकोर, बिपिन जाधवभाई परमार और जगन ठाकोर देसाई से पूछताछ की।उल्लेखनीय है कि ईडी ने पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन देकर शराब घोटाले के उन अभियुक्तों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी, जिसे एसीबी ने कांड संख्या 9/25 में गिरफ्तार किया है और वे फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। कोर्ट के जरिये अनुमति देने के बाद ईडी ने जेल में पांच लोगों से पूछताछ की।ईडी की ओर से कोर्ट में दिये गये आवेदन में कहा गया था कि एसीबी की (पीई-3/2024) के जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसमें पाया गया है कि मेसर्स विजन हॉस्पिटलिटी एवं कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड (वीएचएससीपीएल), मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड (एमआइएसएसपीएल) ने फर्जी बैंक गारंटी के सहारे शराब का व्यापार कर सरकार को नुकसान पहुंचाया।वीएचएससीपीएल ने 5.35 करोड़ और एमआइएसएसपीएल ने 5.02 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी दिया था। महेश सीताराम वीएचएससीपीएल के एमडी हैं। परेश ठाकोर वीएचएसपीएल के निदेशकों में से एक हैं। विक्रम ठाकोर और बिपिन जाधव भाई परमार भी वीएचएससीपीएल के निदेशकों में से एक हैं। इसके अलावा जगन ठाकोर एमआइएसएसपीएल के निदेशक हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत