नीतीश कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाया कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। राज्य में अब 45 की जगह 48 सरकारी विभाग होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तीन नए विभागों और दो निदेशालयों के गठन की स्वीकृति दी गई है। युवाओं को नौकरी और रोजगार देने तथा कुशल बनाने के लिए युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बनाया गया है।वहीं अब तक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों को समाहित कर उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया है। अभी तक मंत्रिमंडल विभाग के अंतर्गत चल रहे सिविल विमानन निदेशालय को अलग कर सिविल विमानन विभाग बनाया गया है। यह विभाग सिविल विमानन की संभावनाओं को विस्तार देने और वायु यातायात को सुगम करने के उद्देश्य से काम करेगा। मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए विभागों के गठन के साथ तीन मौजूदा विभागों के नाम भी बदले गए।पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का नाम अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग होगा। श्रम संसाधन विभाग को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के नाम से जाना जाएगा। वहीं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का नया नाम कला एवं संस्कृति विभाग कर दिया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत