पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल नहीं रहे, PM मोदी ने जताया दुख

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “श्री शिवराज पाटिल जी के निधन से दुख हुआ। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर काम किया। वह समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। पिछले कुछ सालों में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।” आपको बात दें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार को 90 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लातूर में सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली। शिवराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।लातूर में उनके घर देवघर में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाटिल का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। शिवराज के परिवार में उनके बेटे शैलेश, बहू अर्चना और दो पोतियां हैं।पाटिल लातूर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद रहे। शिवराज को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का विश्वासपात्र माना जाता था। वे 1980 के दशक में इंदिरा और राजीव की सरकारों में रक्षा मंत्री रहे।इसके अलावा वे 1991 से 1996 तक लोकसभा के 10वें अध्यक्ष रहे। 2004 से 2008 तक केंद्र में गृह मंत्री रहे। हालांकि मुंबई हमले में सुरक्षा चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकवादी हमलों के दौरान उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। देश में इतने बड़े संकट के बावजूद शिवराज ने एक ही दिन में कई बार ड्रेस बदली। इसके लिए उनकी आलोचना हुई थी ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक