बिहार कैबिनेट में तीन नए विभागों का बंटवारा, सीएम नीतीश के पास सिविल विमानन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में गठित तीन नए विभागों का मंत्रियों के बीच बंटवारा कर दिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल विमानन विभाग अपने पास रखा है। जेडीयू कोटे से मंत्री सुनील कुमार को उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे शिक्षा विभाग के साथ-साथ विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का दायित्व संभाल रहे थे। उच्च शिक्षा विभाग मिलने के बाद अब उनके पास कुल तीन विभाग हो गए हैं। वहीं, भाजपा कोटे से मंत्री संजय सिंह टाइगर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। वे पहले से श्रम संसाधन विभाग संभाल रहे थे, जिसका हाल ही में नाम बदलकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग किया गया है। नए विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद संजय सिंह टाइगर के पास अब कुल दो विभाग हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश सरकार ने सिविल विमानन, उच्च शिक्षा और युवा, रोजगार एवं कौशल विकास—इन तीन नए विभागों का गठन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहले से सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग हैं। अब सिविल विमानन विभाग भी उनके अधीन आ गया है। इसके अलावा वे ऐसे सभी विभागों का प्रभार भी संभालेंगे, जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए