पटना में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार हाइवा ट्रक जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर शुक्रवार देर रात पालीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महाबलीपुर नहर के पास अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान सोन नदी से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन करते हुये चार हाइवा ट्रक पकड़े गये, जिन्हें जब्त कर वाहन मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है । इस अभियान के दौरान महाबलीपुर सोन नदी से नहर के पास अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन कर रहे चार हाइवा ट्रकों को जब्त किया गया। सभी ट्रकों को पालीगंज थाना लाया गया और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

जब्त किए गए चारों हाइवा ट्रकों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली, 2019 (संशोधित 2024) के तहत कुल 36 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एस.एम. ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाए जाएं, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

पालीगंज थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि बीती रात की संयुक्त छापेमारी में चार हाइवा ट्रक जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए