जियोन झरना संथाल एसोसिएशन के क्रिसमस मिलन समारोह में सांसद और विधायक हुए शामिल

जियोन झरना संथाल एसोसिएशन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जियोन झरना संथाल एसोसिएशन की ओर से क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और दुमका सांसद नलिन सोरेन उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला परिषद अध्यक्ष जोयेस बेसरा तथा झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी भी शामिल हुईं।

समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत युवक-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से किया। इस अवसर पर फादर द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया गया। बच्चों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु यीशु की कृपा सभी पर बनी रहे। विधायक ने अभिभावकों से समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की तथा आयोजकों के प्रति आभार जताया।

समारोह में धर्म बहनें सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष