खेल से युवाओं में अनुशासन और भाईचारे की भावना मजबूत होती है : सुनील कुमार यादव प्रवीण कुमार, मनिहारी

मदन यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

(कटिहार)। मनिहारी में अंतरराष्ट्रीय ख्याती प्राप्त बाबा सत्यप्रकाश द्वारा आयोजित दिवंगत मदन यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक विकास का माध्यम है।बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, आपसी भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का काम करते हैं।
सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय मदन यादव ने सामाजिक जीवन में जो योगदान दिया, उनकी स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को प्रेरणा देने वाला है। ऐसे आयोजनों से नशा और भटकाव से दूर रहकर युवा खेल के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।

उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना सबसे बड़ी जीत होती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
वहीं प्रमुख आयोजनकर्ता बाबा सत्यप्रकाश ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर के साथ-साथ मन और चरित्र का भी निर्माण होता है।
बाबा सत्यप्रकाश ने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी तेजी से भटकाव और नशे की ओर बढ़ रही है। ऐसे में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करती हैं। स्वर्गीय मदन यादव की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट समाज को एकजुट करने और नई प्रतिभाओं को मंच देने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान से निकले युवा ही अनुशासन, संघर्ष और टीम वर्क का महत्व समझते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आता है। बाबा सत्यप्रकाश ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले खिलाड़ियों,आयोजन समिति और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
फाइनल मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट के जरिये अमदाबाद की टीम ने मनिहारी टीम को पराजित कर विजेता बनी। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति में पंचायत के मुखिया धोनी, पूर्व मुखिया मुरलीधर यादव पूर्व प्रमुख मिलन यादव,मुकेश कुमार यादव, विजय यादव, दीपक यादव, वारुण यादव, नीरज यादव, सुभाष यादव नीतीश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष