न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों के लंबित मानदेय भुगतान के शीघ्र भुगतान के लिए डीएम को सौंपा स्मार पत्र

न्याय मित्र एवं पंचायत सचिव मानदेय भुगतान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। जिला के न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों के लंबित मानदेय/भुगतान के शीघ्र भुगतान के संबंध में डीएम आशुतोष द्विवेदी को स्मार पत्र सौंपा। पत्र में जिक्र किया है कि हम कटिहार जिला में कार्यरत सभी न्याय मित्र एवं पंचायत सचिव आपके संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि हमलोगों का मानदेय/भुगतान विगत काफी समय से लंबित है। नियमित रूप से अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान लंबित रहने के कारण हम सभी को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

न्याय मित्र एवं पंचायत सचिव ग्राम कचहरी एवं पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु समय पर मानदेय/भुगतान अत्यंत आवश्यक है। भुगतान में विलंब होने से कार्य प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहती है।
अतःकरबद्ध प्रार्थना है कि हमारे लंबित मानदेय/भुगतान की स्थिति की समीक्षा कराते हुए संबंधित विभाग/कार्यालय को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि समस्त न्याय मित्र एवं पंचायत सचिवों का भुगतान शीघ्र कराया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष