कटिहार। पूर्व सांसद व कदवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी की वयोवृद्ध माता के निधन पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री प्रसाद बारसोई के करीमगंज स्थित विधायक दुलालचंद गोस्वामी के आवास पर पहुंच माता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं ईश्वर से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर परिजनों को ढा़ढस बंधाया। पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, भाजपा नेता वीरेंद्र यादव,बब्बन झा,अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि दे उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उधर,कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने भी कदवा प्रखंड के भाजपा साथियों के साथ जदयू विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी के घर पहुंच कर आयोजित शोक सभा में शामिल हुये। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि कुमार साह ने विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी की वृद्ध माता के पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने कहा कि विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी की वृद्ध माता के निधन से अपूर्ण क्षति हुई है। उनके निधन से संपूर्ण कटिहार जिला वासियों शोकाकुल है। मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन प्रार्थना में कर किया। और अंतिम यात्रा में शामिल हुते।

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी
पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन




