कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना! पीएम मोदी की पुरानी तस्वीर शेयर कर मचा दिया दिग्विजय ने हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : कांग्रेस कार्यसमिति की यहां शनिवार की बैठक से ठीक पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जन संघ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करती सोशल मीडिया पर प्रेषित एक टिप्पणी चर्चा का केन्द्र बन गयी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ के कटु आलोचकों में गिने जाने वाले श्री सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पुरानी फोटो पोस्ट की, जिसमें वर्तमान प्रधानमंत्री और तबके संघ के एक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के पैरों के पास जमीन (दरी) पर बैठे हैं। श्री सिंह ने इस फोटो के साथ लिखा, ” कोरा साइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आरएसएस का ज़मीनी स्वयंसेवक एवं जनसंघ@बीजेपी4इंडिया का कार्यकर्ता नेताओं की चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बना। यह ‘संघटन’ की शक्ति है।” मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके श्री सिंह ने इस पोस्ट के नीचे लिखा, ‘जय सिया राम।’ प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोटो 14 मार्च 1995 को गांधीनगर में भाजपा के श्री केशूभाई पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह की है। श्री दिग्विजय सिंह ने बाद में कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं के सवालों की बौछार के बीच कहा, “मैंने आरएसएस और मोदी की तारीफ नहीं की है। मैंने संगठन की बात की है। मैं आरएसएस और मोदी का घोर विरोधी हूं। जो कुछ कहना था, मैंने कह दिया।” इससे पहले श्री सिंह ने 19 दिसंबर को लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा था, “राहुल गांधी जी , सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर आप बिल्कुल सही हैं। (आपको) पूरे नंबर। अब कृपया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी ध्यान दें। जैसे भारतीय निर्वाचन आयोग को सुधारों की ज़रूरत है, वैसे ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को भी है। आपने “संगठन सृजन” से शुरुआत की है, लेकिन हमें और ज़्यादा व्यावहारिक विकेन्द्रीकृत कामकाज की ज़रूरत है। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे क्योंकि मुझे पता है कि आप यह कर सकते हैं। बस दिक्कत यह है कि आपको ‘मनाना’ आसान नहीं है!” श्री सिंह ने इस पोस्ट के अंत में भी ‘जय सिया राम’ लिखा। उन्होंने इस पोस्ट में श्री गांधी, चुनाव आयोग और कांग्रेस को टैग किया था। वह शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष