जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार मुक्त ज्यादा रोजगार,बेरोजगारी भत्ता की गारंटी कांग्रेस को पसंद नहीं – आदित्य साहू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता को लगातार भ्रमित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री साहू ने कहा कि जी राम जी योजना विकसित भारत अभियान में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जहां 100 दिन रोजगार की बात थी वहीं अब जी राम जी ने रोजगार के दिन को बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। कहा कि इतना ही नहीं काम नहीं मिलने की स्थिति में सरकार द्वारा ग्रामीण मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान किया गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को मजदूरों को ज्यादा काम मिलना और बेरोजगारी भत्ता को अनिवार्य किया जाना बर्दास्त नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया था। मजदूरों वीके जगह मशीनों से काम कराकर मजदूरी के नाम पर प्रखंड पंचायतों में लूट की छूट दी गई थी। लेकिन जी राम जी योजना में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की पूरी व्यवस्था की गई है। कहा कि इस नए अधिनियम में एआई आधारित धोखाधड़ी पहचान, निगरानी हेतु केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय संचालन समितियां,पंचायतों की निगरानी व्यवस्था का मजबूतीकरण,जीपीएस ,मोबाइल आधारित निगरानी,रियल टाइम एमआईएस डैस बोर्ड की व्यवस्था सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष में दो बार सुदृढ़ सामाजिक अंकेक्षण को सुनिश्चित किया गया है। कहा कि मनरेगा योजना की योजनाओं में गबन,भ्रष्टाचार और लूट खसोट आम बात हो गई थी ,इसलिए सुधार आवश्यक थे। लीकेज,कमजोर सत्यापन और खराब अनुपालन जैसी समस्याओं के समाधान केलिए छोटे सुधार की नहीं बल्कि नए ढांचे की आवश्यकता थी जिसे मोदी सरकार ने पूरा किया है। कहा कि जी राम जी अधिनियम एक स्वच्छ, डिजिटली प्रूफ,जवाबदेह और विकसित भारत केलिए विकसित ग्राम के सपने को साकार करने वाला है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और