झारखंड में सरकार की योजनाएं बनी भ्रष्टाचार का पर्याय : सुदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राज्य की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है। सरकार की हर योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है। इस सरकार ने युवाओं के साथ वादख़िलाफ़ी की है। किसी भी विषय पर सरकार सम्पूर्ण समाधान का रास्ता नहीं निकाल सकी है। नौकरी और नियोजन पर सरकार पूर्णतः फेल है। लाखों रिक्त पदों पर पारदर्शी नियुक्ति का रोड मैप सरकार के पास नहीं है।यह बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बुढमू के तिरु फॉल में आयोजित पार्टी के कांके विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में कही।उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन, रोजगार, नियोजन, कानून व्यवस्था हर पहलू पर सरकार विफल हो गयी है। सरकार अपना एक भी वादा पूर्ण नहीं कर सकी है। युवाओं के सपनों को सरकार ने मारा है। विस्थापन और पुनर्वास जैसे विषयों पर भी सरकार गंभीर नहीं दिखती है। छात्रों को छात्रवृति का पैसा भी सरकार नहीं दे सकी है।सुदेश ने कहा कि अंचल कार्यालय से लेकर पुलिस थाने तक प्रशासनिक कार्य का स्तर निम्न हुआ है। अनैतिक और अवैध कार्य सरकारी महकमे की पहचान बन गई है। झारखंड के नौकरशाही का स्तर बहुत निम्न स्तर पर पहुंच चुका है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनमुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक