सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी ऐतिहासिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : संजय सेठ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी पारंपरिक ऐतिहासिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक चेतना का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व उस अटूट आस्था और राष्ट्रीय एकजुटता का द्योतक है, जिसे भारतवासियों ने हजार वर्ष पूर्व मुगल आक्रांताओं के बर्बर हमलों के बावजूद अक्षुण्ण बनाए रखा। आज यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को रांची के पिस्का मोड़ स्थित शिव मंदिर में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का समय है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि हम उस सौभाग्यशाली पीढ़ी से हैं, जिन्हें इस ऐतिहासिक परिवर्तन को प्रत्यक्ष देखने और उसमें सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है। संजय सेठ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण और उसकी गौरवशाली परंपरा भारतीय संस्कृति की अजेय शक्ति का जीवंत प्रमाण है। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर रांची के विधायक सीपी सिंह, महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, सुखदेव नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, पंडरा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर देश की समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक