रांची पुलिस ने हथियार तस्करी गिरोह का किया खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांचीः राजधानी रांची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। क्या है पूरा मामला रांची पुलिस के द्वारा दिए गए प्रेस रिलीज के अनुसार, 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली और सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। 10 जनवरी की रात करीब 11:20 बजे पुलिस टीम जब बड़ी मस्जिद लेन पहुंची, तो वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा जिसे टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो० कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना (38 वर्ष) निवासी हिन्दपीढ़ी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए। मो० कबीर से पूछताछ में यह सामने आया कि वह शाहनवाज आलम, मो० सैफ उर्फ शेरा, अनुज ठाकुर और अंकित कुमार के साथ मिलकर बिहार के कैमूर और मुंगेर से हथियार लाकर रांची में अपराधियों को बेचने का काम करता था। कबीर की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई कुल 110 जिंदा गोलियां, पिस्टल, रिवॉल्वर और देसी कट्टे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध रांची के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। रांची पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित थाना क्षेत्रों में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी दल में डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी संजीव बेसरा, थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, रवि कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिन्हा समेत कई पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष