हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार तीनों कैदी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग। हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से फरार तीनों कैदियों को महाराष्ट्र के सोलापुर करमाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों कैदी देवा भुइयां, राहुल रजवार और जितेंद्र रवानी 30 दिसंबर की रात जेल से भागे थे।
हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने रविवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि तीनों कैदी जेल से भागकर महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित एक गांव में ईंट-भट्ठा में मजदूरी कर रहे थे। एसपी ने तीनों कैदियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि जेल से भागने के बाद तीनों कैदी 31 दिसंबर को हजारीबाग सिंदूर चौक पहुंचे। वहां से टोटो पकड़ कर इचाक के कुरहा गांव स्थित देवा भुइयां के साढ़ू के घर गए। कुरहा से पिकअप पकड़ कर बरकट्ठा होते हुए बरही और वहां से कोडरमा गए। कोडरमा से लोकल ट्रेन पकड़ कर गयाजी से क्यूल होते जसीडीह गए। जसीडीह में दो दिनों तक पुणे जाने वाली ट्रेन का इंतजार किया। चार जनवरी को जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस से महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचे। सोलापुर के दौंड स्थिति कोरती में तीनों की मुलाकात एक ईंटा-भट्ठा मालिक से हुई। इसके बाद तीनों ईंट-भट्ठा में मजदूरी करने लगे। इसी तीनों कैदियों को पकड़ने के लिए गठित विशेष टीम को उसके सोलापुर में रहने की जानकारी मिल गई। फिर तीनों को दबोच लिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और