दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती के अवसर पर रविवार को उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने दिशोम गुरु के योगदान को याद करते हुए उन्हें देश की राजनीति का एक अमिट नाम बताया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश की राजनीति में कुछ ऐसे महान पुरोधा हुए हैं, जिनका नाम और योगदान सदैव अजय-अमर रहेगा। उन्हीं में से एक दिशोम गुरु शिबू सोरेन हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन हम सभी के दिशोम गुरु थे और वे हमेशा दिशोम गुरु ही रहेंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। मंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज के संघर्ष, त्याग और सशक्त नेतृत्व की जीवंत मिसाल थे। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। उनकी विचारधारा और संघर्षशील जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज के अधिकार, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने आदिवासी समाज को अपनी परंपरा और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया और बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने अन्याय और शोषण के खिलाफ उलगुलान का रास्ता दिखाया और समाज को सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर एक मजबूत, संगठित और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया। मंत्री ने कहा कि आज भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचार और संघर्ष झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और सम्मान की भावना को मजबूत किया जा सकता है।-
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए