21 पर्चों के साथ खुला सत्ता का संग्राम, भाजपा में नेतृत्व को लेकर हलचल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । झारखंड की राजधानी रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संगठन पर्व के अंतिम चरण के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव को लेकर गहमागहमी है । पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी जुएल उरांव पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा तथा सह चुनाव अधिकारी गणेश मिश्र और सुनीता सिंह से विचार-विमर्श किया। इसके बाद निर्धारित समयानुसार अपराह्न 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन कक्ष में बैठकर नामांकन पत्र प्राप्त किए। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में जुएल उरांव ने बताया कि तय समय-सीमा के भीतर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए कुल 21 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद विद्युत वरण महतो नामांकन पत्रों के प्रस्तुतकर्ता (प्रेजेंटर) रहे। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम एवं बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पार्टी प्रवक्ता रमाकांत महतो तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह शामिल हैं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह