बच्‍चों के झगडे को लेकर हमला, फोड़ दी एक दूसरे के माथे ,आधा दर्जन घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। जिले के भुजुडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत पोलकिरी भुजुडीह गांव में मंगलवार को पड़ोसियों ने एक ही परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती किया गया है। घटना में घायल हुए लोगों की पहचान अनुज कुमार ठाकुर, निलेश ठाकुर, किशोर ठाकुर, मनोज ठाकुर, गोपाल ठाकुर, सावित्री देवी और प्रतिमा देवी के रूप में हुई है। हमले में महिलाओं और पुरुषों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, सोमवार की शाम पोलकिरी भुजुडीह गांव के क्रिकेट ग्राउंड के पास दो बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ था। इस विवाद को गांव के मुखिया की मौजूदगी में उसी रात सुलझा लिया गया था और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। इसके बाद माहौल शांत हो गया था। लेकिन, मंगलवार की सुबह अचानक 8 से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने अनुज कुमार ठाकुर के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर चाकू, लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से लैस थे। हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध हमला किया और ईंट-पत्थर भी चलाए। घटना के बाद घायल सभी लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने अनूप ठाकुर, अंजन ठाकुर, शंकर ठाकुर सहित कई अन्य लोगों पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। मामले की सूचना भुजुडीह ओपी पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह