झारखंड के भाजपा नेताओं ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची । झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साहू ने कहा कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी। देश की युवा शक्ति करोड़ों की संख्या में सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़कर प्रधानमंत्री के संकल्प आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में योगदान करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष लगाव है। झारखंड इनकी जन्मभूमि है, इसलिए झारखंड के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। साहू ने उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आनेवाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा मजबूती के साथ जनता का विश्वास हासिल करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं देने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, पीएन सिंह, अभयकांत प्रसाद, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, बालमुकुंद सहाय, गणेश मिश्र सहित झारखंड के सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल हैं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक