रिश्वत के साथ गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, 15 हजार रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया।अररिया के नरपतगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी इम्तेयाज आलम को विशेष निगरानी इकाई की टीम ने 15 हजार रूपये रिश्वत लेते मंगलवार देर शाम रंगेहाथ गिरफ्तार किया था,जिस पर जिलाधिकारी विनोद दूहन ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलम्बित कर दिया। निलंबन की पुष्टि डीएम विनोद दूहन ने की।नरपतगंज प्रखंड के फरही पंचायत के राजस्व कर्मचारी इम्तेयाज आलम को रामघाट कोशकापुर के कमलेश्वरी यादव पिता तारणी यादव के विशेष निगरानी इकाई पटना में दर्ज शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने पकड़ा था।राजस्व कर्मचारी इम्तेयाज आलम जमीन के दाखिल खारिज के बाद ऑनलाइन परिवादी के नाम एवं रकवा में सुधार करने के लिए 15 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता कमलेश्वरी यादव को सख्त रूप से कहा था कि जब तक 15 हजार रूपये नहीं दिया जाएगा,तब तक ऑनलाइन नाम एवं रकवा में सुधार नहीं किया जाएगा।विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि शिकायतकर्ता कमलेश्वरी यादव पिता तारणी यादव के द्वारा विशेष निगरानी इकाई,पटना में शिकायत दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने राजस्व कर्मचारी द्वारा जमीन के दाखिल खारिज के बाद ऑनलाइन परिवादी के नाम एवं रकवा में सुधार करने के लिए 15 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की गई थी।विशेष निगरानी इकाई द्वारा पहले शिकायत का सत्यापन कराया गया और सत्यापन के पश्चात फरही पंचायत के राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना में कांड संख्या 03/2026 दिनांक 20 जनवरी 2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 दर्ज किया गया।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसवीयू पटना के वरीय पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया।गठित धावा दल द्वारा आरोपी राजस्व कर्मचारी इम्तेयाज आलम को 15 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राजस्व कर्मचारी इम्तेयाज आलम से विशेष निगरानी की टीम पूछताछ करने के बाद आरोपी राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत