धनबाद महापौर के लिए सात और अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। नगर निकाय चुनाव में धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर के पद के लिए शुक्रवार को सात नामांकन पत्रों की बिक्री हई। वहीं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

महापौर के पद के लिए आज दाे प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद तथा धनबाद नगर निगम के वार्ड पार्षद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।

आज धनबाद नगर निगम के वार्ड एक से पांच तक 14, वार्ड 6 से 10 तक सात, वार्ड 11 से 15 तक 9, वार्ड 16 से 20 तक 7, वार्ड 21 से 25 तक 10, वार्ड 26 से 30 तक आठ, वार्ड 31 से 35 तक 9, वार्ड 36 से 40 तक पांच, वार्ड 41 से 45 तक 11, वार्ड 46 से 50 तक छह एवं वार्ड संख्या 51 से 55 तक 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

प्रत्याशियों के मार्गदर्शन के लिए नामांकन पत्रों के बिक्री काउंटर पर स्पष्ट साइन बोर्ड के साथ विशेष काउंटर बनाए गए हैं। वहीं नामांकन के लिए मुख्य प्रवेश द्वार एवं भवन के अंदर स्पष्ट दिशा निर्देश के साथ साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की