राज्य के सभी प्रखंडों में खोले जाएंगे नए कौशल केंद्र: मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को घर के पास ही उनकी जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिल सके।

यादव शुक्रवार को झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी (जेएसडीएमएस) के तत्वावधान में आयोजित झारखंड कौशल उत्कर्ष के भव्य समापन समारोह में बोल रहे थे।

मंत्री ने झारखंड कौशल उत्कर्ष के 39 विजेताओं के सम्मानित करते हुए कहा कि आप केवल राज्य के विजेता नहीं हैं बल्कि चीन में होने वाले इंडिया इंडिया स्किल्स कंपटीशन 2026 के लिए झारखंड के राजदूत हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें पूरा विश्वास है कि आप सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे और झारखंड को विश्व मानचित्र पर स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता के स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता आगामी माह में देश के विभिन्न राज्यों – ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु में होने वाले अगले राउंड के लिए रवाना होंगे। यहां से सफल होने वाले प्रतिभागी चीन में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मंत्री ने कहा कि यह दिन झारखंड के कौशल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। जेएसडीएमएस राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने और उन्हें नियोजित-स्वनियोजित करने की दिशा में एक सतत सारथी के रूप में कार्य कर रहा है।

कुशल युवाओं के नियोजन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ नए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गये हैं। इन साझेदारियों से राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए वैश्विक कंपनियों में रोजगार के द्वार खुलेंगे।

समारोह के दौरान कौशल प्रशिक्षण के अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के लिए रांची के उप-श्रमायुक्त-सह-जिला कौशल पदाधिकारी और उनकी पूरी जिला टीम को मंत्री की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की