सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर गांधी ने दिखाया संघर्ष का नया रास्ता : कमलेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि वर्तमान स्थिति में महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता है। देश की आजादी में उनकी महत्ती भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर उन्होंने संघर्ष एक नया रास्ता दिखाया। उन्होंने दुनिया को सिखाया कि अहिंसा के रास्ते पर चलकर भी बड़ी लड़ाइयां जीती जा सकती हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि अहिंसा को आज पूरा विश्व मान रहा है। आज हमें बापू, अंबेडकर और संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए लड़ाइयां लड़नी पड़ रही है,आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्हों ने कहा कि फिरकापरस्त ताकतें भी अहिंसा का मूल्य समझने लगी हैं। ऐसी ताकतों को बापू, बाबा साहब और संविधान को सम्मान देना चाहिए।

 

वहीं वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि महात्मा गांधी अपने सिद्धांतों की वजह से आज भी विश्व जगत में प्रासंगिक बने हुए हैं। सत्य अहिंसा और शांति का मार्ग उन्होंने जो दुनिया को दिखाया वह आज भी विश्व कल्याण के लिए पथ प्रदर्शक बना हुआ है। भारत की एक अलग पहचान गांधी के आदर्शों और मूल्यों की वजह से है।

 

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद, प्रदीप तुलस्यान, राकेश सिन्हा, डॉ राजेश गुप्ता, सतीश पॉल मुंजनी, अमूल्य नीरज खलको, सोनाल शांति, अभिलाष साहू सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की