आचार संहिता उल्लंघन मामले में पांच बार से सांसद रहे सुकदेव पासवान बाइज्जत बरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । आचार संहिता मामले में पांच बार के सांसद रहे सुकदेव पासवान को न्यायालय ने आरोपों से दोष मुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया । पूर्व सांसद सुकदेव पासवान को अपर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी प्रथम-सह-एमपी एमएलए कोर्ट ने सीजीआर 681/ 2009 में दोषमुक्त करार दिया।पूर्व सांसद के विरुद्ध आर्दश आचार संहिता उल्लंघन का मामला लंबित था, जो वर्ष 2009 में अररिया थाना कांड संख्या 159/2009 में तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई थी।

 

19 अप्रैल 2009 की रात्रि आठ बजे जिला पदाधिकारी अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा नगर भ्रमण के दौरान वाहन संख्या बीआरसी 2621 पर चार झंडा लगा हुआ पाया गया था,जिस पर सांसद का चुनाव चिन्ह अंकित था।मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के रूप में कांड 171 (एफ) भादवि के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

 

मामले में पुलिस ने 31 मई 2009 को सांसद के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया था, जिसके आधार पर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए अभियुक्त सुकदेव पासवान के विरुद्ध समन जारी किया।मामले में पूर्व सांसद 6 जनवरी 2011 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना जमानत याचिका दायर की थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकृति दिया और उनके विरुद्ध आरोप भी सुनाया।कोर्ट के आरोपों से इंकार करते हुए पूर्व सांसद ने न्यायालय से विचारण की मांग किया।इसके बाद समस्त न्यायायिक प्रकिया पूर्ण होने के बाद न्यायालय ने अभियोजन पक्ष का साक्ष्य नहीं पेश होने की स्थिति में आरोपों से मुक्त कर बाइज्जत बरी कर दिया ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत