रांची एसएसपी ने जुआ व ब्राउन शुगर कारोबार में संलिप्तता के आरोपित पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने जुआ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोपित पांच पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पर जुए के खेल को संरक्षण देने और ब्राउन शुगर की बिक्री के एवज में पैसे लेने के गंभीर आरोप हैं।

 

एसएसपी के आदेश पर निलंबित किए गए सभी जवान टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे। निलंबन के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

निलंबित कर्मियों में अरगोड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई जयकांत यादव, आरक्षी सयूब अंसारी (टाइगर मोबाइल), आरक्षी दिलीप कुमार (पीसीआर-7), चालक आरक्षी निरंजन कुमार (पीसीआर-5) और आरक्षी मो. आरिफ आलम (पीसीआर-1) शामिल हैं।

 

दरअसल, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलाने के बदले कथित तौर पर पैसे लेते नजर आए, जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर ब्राउन शुगर की बिक्री के संरक्षण के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर पाते हुए संबंधित पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर