किन्नर समुदाय के बीच झड़प, श्वेता किन्नर सहित चार घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाबिधोडा में शनिवार को किन्नर समुदाय के बीच आपसी विवाद ने झड़प रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि श्वेता किन्नर सहित तीन अन्य लोगों पर उनके ही समुदाय के एक किन्नर ने लाठी-डंडे और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

 

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

 

घायल श्वेता किन्नर ने मीडिया को बताया कि वह समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और कई सामाजिक कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभा रही हैं।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय के ही एक व्यक्ति ने ईर्ष्या और आपसी रंजिश के चलते उन पर और उनके साथियों पर हमला किया। श्वेता ने कहा कि छम-छम माता ने मुझे कई कार्यों का जिम्मा सौंपा है, इसी कारण कुछ लोग मुझसे जलन रखते हैं और इसी रंजिश में जानलेवा हमला किया गया।

 

श्वेता किन्नर का यह भी कहना है कि उन्हें इससे पहले भी एक-दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी और इस संबंध में थाना को जानकारी दी गई थी। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

 

वहीं, जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि किन्नर समुदाय के बीच आपसी विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को पहले इलाज के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें