बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव में केंद्रीय बल की तैनाती और सीसीटीवी लगाने की मांग दोहराई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से निर्वाचन आयोग को सौंपे गए ज्ञापन की मांग को दोहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में 13 फरवरी को निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया था।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मरांडी ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान होना है, लेकिन अब तक मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती और सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान होने के बावजूद मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाते रहे हैं। इसके विपरीत निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए जा रहे हैं, जिसमें बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

मरांडी ने राज्य पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता का भरोसा लगातार कम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन की सरकार निकाय चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी और न्यायालय के निर्देश व भाजपा के आंदोलनों के दबाव में चुनाव कराने को बाध्य हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को दलीय आधार पर नहीं कराने के पीछे सरकार को हार का भय सता रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बैलेट के माध्यम से चुनाव कराकर पुलिस प्रशासन के जरिए चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव चाहती है। मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बिना केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

बाबूलाल मरांडी ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि सभी मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थलों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए तथा मतदान और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय बन सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें