महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद सुबह लगभग 4:30 बजे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद भक्तों ने कतारबद्ध तरीके से बाबा पर जल अर्पित करना शुरू किया।

 

पूरा देवघर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालु बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवरामझा चौक, नेहरू पार्क और क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए सुव्यवस्थित कतार में आगे बढ़ रहे हैं और सुगमता से जलार्पण कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

 

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूचना केंद्र, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो।

 

महाशिवरात्रि के अवसर पर वीवीआईपी और आउट ऑफ टर्न दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है, जिससे कि सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन और जलार्पण का अवसर मिल सके। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप-विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेते रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गुवाहाटी में जाम और ट्रेन लेट से मिलेगी राहत, 1474 करोड़ से बनेगा नया सरायघाट पुल

कटिहार। पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार गुवाहाटी में बढ़ते ट्रैफिक और ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला समय

हिल सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला समय कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक

**पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, अगस्त में 0\.957 मिलियन टन माल की लोडिंग**

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगस्त 2026 में कुल 0.957 मिलियन टन माल की लोडिंग

जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त कानूनी सहायता का प्रावधान : डालसा

महागामा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से शनिवार को महागामा प्रखंड स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में लीगल लिटरेसी सह आउटरीच एंड अवेयरनेस कार्यक्रम