बजट सत्र में सरयू दामोदर नदी में अवैध खनन का उठाएंगे मुद्दा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। जदयू के विधायक सरयू राय ने धनबाद जिले में दामोदर नदी में तस्‍करों की ओर से अवैध कोयला खनन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंगलवार को रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोयला माफिया दामोदर नदी में मोहाना बनाकर पोकलेन मशीनों से खनन कर रहे हैं। सरयू राय ने कहा कि वे इस मुद्दे को विधानसभा के बजट सत्र में उठाएंगे और दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करेंगे। राय ने कहा कि ट्रकों से कोयला परिवहन किया जा रहा है। यह गतिविधि धनबाद और बोकारो जिला सीमा स्थित बारनी घाट के सामने संचालित हो रही है। राय ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल जिला प्रशासन और पुलिस की जानकारी में हो रहा है, फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से दामोदर नदी में अतिक्रमण और प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, जो पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विधायक के अनुसार, एक पर्यावरण कार्यकर्ता ने अवैध खनन की तस्वीरें उपलब्ध कराई हैं। इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी सूचित किया गया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को