केंद्र पर असहयोग का आरोप लगाकर सस्ती राजनीति का परिचायक – नेता प्रतिपक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। बजट सत्र के दौरान सदन में दिए गए राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

 

मरांडी ने बुधवार को कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण झूठा है और सरकार तर्कहीन और तथ्यहीन बातें कर रही है। मरांडी ने कहा कि सत्र के दौरान भाजपा इंडी गठबंधन की सरकार के इस झूठ को सदन के भीतर बेनकाब करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्तीय कुप्रबंधन, घपले-घोटाले के कारण झारखंड आर्थिक संकट से गुजर रहा है। केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाना संकीर्ण मानसिकता और निम्नस्तरीय राजनीतिव उदाहरण है।

 

उन्होंने कहा कि यूपीए शासनकाल के 10 वर्षों में झारखंड को 56 हजार करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक सहायता दी है।

 

मरांडी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र से मिले फंड का दुरुपयोग कर रही है और उपयोगिता प्रमाण पत्र तक जमा नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने से 10 हजार करोड़ रुपये गायब हैं, जिसकी जांच नहीं हो पा रही है।

 

उन्होंने राज्‍य में रोजगार, कानून-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उन्होंने गंभीर सवाल उठाए। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर सदन में मजबूती से आवाज उठाएगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह