साहिबगंज में भीषण गर्मी के बीच करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई, व्यापारिक गतिविधियां बाधित रहीं और घरों में पंखे-कूलर बंद होने से लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली विभाग के अनुसार कहलगांव-लालमटिया संचरण लाइन में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिसे दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया।





