राधानगर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स के साथ युवक को दबोचा, गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

उधवा ओवर ब्रिज के पास गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पहाड़गांव निवासी फिरोज शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस टीम की संयुक्त भूमिका रही।

उधवा। साहिबगंज जिले के उधवा क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राधानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7.88 ग्राम एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पहाड़गांव निवासी 23 वर्षीय फिरोज शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस संबंध में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि उधवा ओवर ब्रिज के समीप अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने उधवा के बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी की उपस्थिति में राधानगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी घेराबंदी की और कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.88 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में लेते हुए राधानगर थाना लाया गया, जहां उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में राधानगर थाना कांड संख्या 198/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाता था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर ऐसे कारोबार को बढ़ावा नहीं देने दिया जाएगा। पुलिस की नजर उन लोगों पर भी है जो युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं।
इस छापेमारी अभियान में उधवा के अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार दुबे, सुनील कुमार मेहता, हवलदार प्रहलाद मेहरा, आरक्षी दुलारचंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय मंच पर डॉ खुशबू प्रिया का व्याख्यान सराहा गया, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

  साहिबगंज की स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ खुशबू प्रिया को गुरुग्राम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्याख्यान के लिए सम्मानित किया गया।

होटल ड्रीम स्टार में ठहरे युवकों और कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

  साहिबगंज के चौक बाजार स्थित होटल ड्रीम स्टार में ठहरे युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच शनिवार देर रात विवाद के बाद मारपीट हो

बिजली शटडाउन से मिर्ज़ाचौकी स्टेशन का टिकट काउंटर ठप, यात्रियों को घंटों करना पड़ा इंतजार

  मिर्ज़ाचौकी रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम अचानक बिजली शटडाउन होने से टिकट काउंटर का कार्य प्रभावित हो गया। कंप्यूटर सिस्टम बंद होने के कारण

एसआईआर जागरूकता को लेकर झामुमो की बैठक, पात्र मतदाताओं तक पहुंचने का दिया निर्देश

  राजमहल प्रखंड के मलाहीटोला गांव में झामुमो प्रखंड एवं नगर कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, मतदाता