जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन उमड़ी आमजनों की भीड़, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के सभी 16 प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग सह कल्याण शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सहायता काउंटरों पर लोगों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा कई लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में राजस्व, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, मनरेगा, जीविका, पंचायत राज एवं अन्य विभागों द्वारा सहायता काउंटर संचालित किए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मियों ने आमजनों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनके आवेदन प्राप्त किए तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की।तीन दिवसीय शिविर के दौरान राशन कार्ड, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रमिक पंजीकरण, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन किया जा रहा है। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

कहलगांव प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जन शिविर के दौरान माननीय विधायक श्री शुभानंद मुकेश द्वारा 166 जीविका स्वयं सहायता समूह के लखपति दीदियों को 2 करोड़ 85 लाख रुपये का चेक एवं पासबुक प्रदान किए गए। साथ ही, शिविर के माध्यम से बनाए गए श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड भी संबंधित लाभुकों के बीच वितरित किए गए। लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार एवं प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।जगदीशपुर प्रखंड में आयोजित जन सहयोग सह कल्याण शिविर में नाथनगर के माननीय विधायक श्री मिथुन कुमार द्वारा 630 जीविका स्वयं सहायता समूह के दीदीयों को 8 करोड़ 51 लाख 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जन सहयोग सह कल्याण शिविर के माध्यम से आमजन और प्रशासन के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जन सहयोग सह कल्याण शिविर
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर

बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ