हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रूपी सोरेन हाल ही में इलाज के बाद रांची लौटी थीं। रिपोर्टों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपनी मां के इलाज के दौरान उनके साथ रहे थे। रांची लौटने के करीब दो दिन बाद उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इलाज कर रहे चिकित्सक के मुताबिक, रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और जांच में छाती में संक्रमण की बात सामने आई है। फिलहाल उनकी स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

इससे पहले भी रूपी सोरेन की तबीयत को लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। सितंबर में उनके हैदराबाद में इलाज और चेकअप की भी जानकारी सामने आई थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन